बैंक KYC कैसे अपडेट करें?

RBI के नियमों के अनुसार हर बैंक खाते की समय-समय पर KYC अपडेट होना ज़रूरी है, वरना खाता निष्क्रिय हो सकता है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • हालिया पासपोर्ट साइज़ फोटो

KYC अपडेट करने के तरीके

  1. बैंक शाखा में जाकर KYC फॉर्म भरें।
  2. कई बैंकों में नेट बैंकिंग/मोबाइल ऐप से भी वीडियो KYC की सुविधा उपलब्ध है।
  3. दस्तावेज़ जमा करने के बाद बैंक KYC अपडेट की पुष्टि SMS/ईमेल से भेजता है।